Home ग्रेटर नोएडा सुशासन दिवस: स्व. अटल बिहारी शताब्दी जयंती, सांसद खेल महोत्सव
ग्रेटर नोएडा

सुशासन दिवस: स्व. अटल बिहारी शताब्दी जयंती, सांसद खेल महोत्सव

Share
Share

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती एवं सुशासन दिवस के पावन अवसर पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’’ के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें माननीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा जी, माननीय एम.एल.सी. श्री मोहित बेनीवाल जी, श्री श्रीचंद शर्मा जी, माननीय विधायकगण श्री तेजपाल नागर जी , श्रीमती विमला बाथम आदि उपस्थित रहे।

यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी संकल्प ‘‘खेलेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया’’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त, अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का भारत खेलों को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने खेल जगत में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है।

चाहे वह ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में पदक जीतने का रिकार्ड प्रदर्शन हो, एशियन गेम्स में ऐतिहासिक सफलता, या फिर विश्व स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती पहचानकृ ये सभी उपलब्धियाँ भारत के खेल-संस्कृति में आए परिवर्तन को दर्शाती हैं।

आज इस अवसर माननीय सांसद जी ने अपने संबोधन में स्व. अटल बिहारी जी के शताब्दी दिवस पर श्रद्धांजलि दी एवं उनके आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान किया और कहा कि सांसद खेल महोत्सव का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, और द्वितीय चरण की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। एवं क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि देष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उ0प्र0 के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागिता करें ।

श्री मोहित बेनीवाल जी अपने संबोधन में अटल जी की कुछ पंक्तियों को साझा किया जिसे सुनकर वहां बैठे सभी युवा प्रोत्साहित हुए।

इस महोत्सव के अंतर्गत गौतम बुद्ध नगर से खिलाड़ियों की रिकार्ड स्तर पर सामूहिक पंजीकरण कराया। युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप सेकृ बाॅलीवाल, फुटबाॅल, कबड्डी, एथलेटिक्स, एवं पैरा खेल आदि शामिल है। यह भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा अब खेलों को करियर, सम्मान और राष्ट्रसेवा के अवसर के रूप में देख रहा है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर श्री अभिषेक शर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, श्री योगेन्द्र चौधरी, श्री जुगराज चौहान, श्रीमती गिरिजा सिंह, डिम्पल आनंद, उमेष त्यागी, चंदगीराम यादव, गौतम शर्मा, सत्य नारायण महावर, शशिधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबन्धु कुमार, प्रदीप चौहान, नीरज चैधरी, रामकिशन यादव एवं सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम संयोजक श्री संजय बाली, कार्यक्रम सह संयोजक श्री राज नागर, एन.ई.ए. अध्यक्ष श्री विपिन मल्हन जी एवं समस्त टीम तथा कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारीगण आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज जेपी...