Home नोएडा ‘बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, नोएडा महानगर द्वारा विशाल प्रदर्शन
नोएडा

‘बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, नोएडा महानगर द्वारा विशाल प्रदर्शन

Share
Share

नोएडा, 25 दिसंबर 2025, आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप), नोएडा महानगर द्वारा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही लक्षित हिंसा और हत्याओं के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रातः 11:30 बजे नोएडा स्टेडियम (गेट नं. 4, सेक्टर 21A) से प्रारंभ होकर, sector 20 थाना, बी एस एन एल चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी (DM) चौराहा, सेक्टर 27 तक निकाली गई. और, जिलाधिकारी (DM) चौराहे पर बांग्लादेश के राष्ट्रपति यूनुस खान का पुतला फूंका गया. इस विरोध प्रदर्शन यात्रा में नोएडा का हिंदू समाज उमड़ पड़ा, हिंदू समाज का नौजवान, बुजुर्ग, मातृशक्ति, बच्चों को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर इतना रोष था कि एक क्षण को भी जिहादी मानसिकता वाले देश बांग्लादेश के विरोध में लगातार ऊंची आवाज में नारे लगते रहे.
विहिप नोएडा महानगर के मंत्री दिनेश महावर ने हिंदू समाज का आह्वान किया कि वे हिंदुओं पर इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विश्व हिंदू परिषद पूरे भारत के हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार की कठोरतम शब्दों में निंदा करती है।
क्षेत्रीय सुरक्षा पर चिंता: विहिप नोएडा विहिप महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि ये जघन्य अपराध न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भी एक गंभीर खतरा हैं।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक ने किया और साथ में प्रांत अध्यक्ष सुशील जैन, प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष छाया सिंह, विभाग मंत्री ललित शर्मा, विभाग संयोजक सुमित यादव, महानगर सह मंत्री राजीव शर्मा, प्रवेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष विनोद चौहान, उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह , अनुराधा सक्सेना, बजरंग दल संयोजक जितेंद्र, प्रेम भारद्वाज, रोहित शर्मा, चंदन, प्रचार प्रमुख राहुल दुबे, विधि प्रकोष्ठ संयोजक विपुल जौहरी, रितेश दुग्गल, समरसता प्रमुख श्यामवीर शर्मा, वीरू कुमार, बलोपासना प्रमुख रवि कुमार, सत्संग प्रमुख विष्णु शर्मा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख नितेश कुमार और विहिप के नोएडा महानगर व प्रखंडों, खण्डों की कार्यकारिणी सभी सदस्य, शहर के विभिन्न हिंदू संस्थाओं, समाज के प्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में संत, मातृशक्ति, हिंदू समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए.
संगठन ने भारत सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से कड़े कदम उठाए जाएं। विश्व हिंदू परिषद समस्त हिंदू समाज से आग्रह करती है कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए एकजुट हों और इन जघन्य अपराधों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर में श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा का भव्य आयोजन, ‘ग्रोथ माइंडसेट’ पुस्तक का हुआ विमोचन

नोएडा। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं...

इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, एक साथ नहीं लगायी जा सकती आईपीसी की धारा 420 और 409

कोर्ट ने रद की मेरठ के सिविल लाइंस थाने में दर्ज अभिषेक...

भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्ति‍मय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति

नोएडा, 18 अप्रैल, 2026: एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण के 100 वर्ष पूर्ण...

घुटनों और जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज, समय पर इलाज है जरूरी

– बदलती जीवनशैली और गलत आदतों के कारण बढ़ रही जोड़ों की...