Home पंजाब CM भगवंत मान सरकार की सेहत कार्ड योजना से हजारों मरीजों को मिला जीवनदान
पंजाब

CM भगवंत मान सरकार की सेहत कार्ड योजना से हजारों मरीजों को मिला जीवनदान

Share
Share

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में CM Bhagwant Mann सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। राज्य सरकार की सेहत कार्ड योजना को लेकर दावा किया जा रहा है कि इससे हजारों लोगों को इलाज में राहत मिली है और कई जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में मदद मिली है।

सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे महंगे इलाज का बोझ कम हो रहा है। सबसे खास बात है कि इससे सबसे ज्यादा फायदा गरीब परिवारों को हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को नया जीवन मिल रहा है।

सेहत कार्ड योजना से बीच हजारों जिंदगियां

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में स्वास्थय के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इसी बीच आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मान सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसने लोगों के स्वास्थ्य के बारे में सोचा है।

मान सरकार के 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य कार्ड के तहत मुफ्त इलाज जरूरतमंदों के लिए जीवन रेखा साबित हो रहा है। देखिए कैसे इस बुजुर्ग व्यक्ति की मुफ्त घुटने की सर्जरी ने उन्हें फिर से चलने-फिरने लायक बना दिया है। सबसे बड़ी बात है कि इस योजना से बड़ी -बड़ी बीमारियों का इलाज सस्ते में हो रहा है, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब सरकार की योजना एक वरदान बन चुकी है।

क्या है सेहत कार्ड योजना?

सेहत कार्ड योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को अस्पतालों में इलाज, जांच और कई स्वास्थ्य सेवाओं में आर्थिक सहायता दी जाती है।

सरकार का दावा है कि योजना का फायदा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों तक पहुंच रहा है। खासतौर पर गंभीर बीमारियों के इलाज में यह योजना लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। राज्य सरकार के अनुसार सेहत कार्ड योजना के जरिए बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज कराया गया है। कई परिवारों को महंगे मेडिकल खर्च से राहत मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाला दबाव कम हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ...