Home उत्तर प्रदेश एसपी महोबा, द्वारा श्री स्वामी गोवर्धन नाथ जी मेला चरखारी का किया गया स्थलीय निरीक्षण।
उत्तर प्रदेश

एसपी महोबा, द्वारा श्री स्वामी गोवर्धन नाथ जी मेला चरखारी का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

Share
Share

सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

ब्यूरो चीफ महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल द्वारा जनपद के थाना चरखारी क्षेत्रअन्तर्गत श्री गोवर्धन नाथ जी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के दृष्टिगत मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है और ग्यास मेला बंदोबस्त ,सुरक्षा और यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला परिसर में आवश्यक पुलिस प्रबन्ध करते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है साथ ही महिला सुरक्षा को दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है एवं सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात किया गया है, संपूर्ण मेला परिसर में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को भी स्थापित कराया गया है। अग्नि सुरक्षा के लिये फायर सर्विसेज की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस अधीक्षक महोबा ने कहा कि मेला स्थल के अंदर वाहनों का प्रवेश बिल्कुल वर्जित रखा जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी चरखारी रविकान्त गौड़, पीआरओ पुलिस अधीक्षक अरविन्द सिंह गौर, थानाध्यक्ष चरखारी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

दिवंगत पत्रकारों को यू.पी. प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ: 27 फरवरी ! राजधानी के मुख्य धारा के दो युवा पत्रकारों...

एसएसपी झासी के कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त करने का आदेश निरस्त, बहाली का निर्देश

प्रयागराज ३१ दिसम्बर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनिल कुमार पटेल, कम्प्यूटर ऑपरेट ग्रेड-ए...

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए का बर्खास्तगी आदेश निरस्त सेवा में बहाल करने के आदेश, हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनिल कुमार पटेल, कम्प्यूटर ऑपरेट ग्रेड-ए के विरूद्ध पारित...

प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रयागराज की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुई, एडवोकेट आर्या गौतम

एडवोकेट आर्या गौतम को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का पैनल एडवोकेट नियुक्ति किया...