Home ग्रेटर नोएडा 690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग
ग्रेटर नोएडा

690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग

Share
Share

ग्रेटर नोएडा : 27 सप्ताह में जन्मी एक प्रीमैच्योर बच्ची, जिसका जन्म 22 दिसंबर को कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में मात्र 690 ग्राम वजन के साथ हुआ, को जन्म के तुरंत बाद गंभीर अवस्था में NICU में भर्ती किया गया।

जन्म के समय बच्ची को सांस लेने में गंभीर तकलीफ (Respiratory Distress) थी, जिसके कारण उसे तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इसके अलावा, बच्ची को अत्यंत कम वजन के कारण होने वाली जटिलताएं जैसे संक्रमण का खतरा, फीडिंग इंटॉलरेंस, पीलिया, एनीमिया तथा तापमान अस्थिरता जैसी समस्याओं के लिए गहन निगरानी और उन्नत उपचार की आवश्यकता पड़ी।

डॉ. गौरव अग्रवाल (कंसल्टेंट नियोनेटोलॉजिस्ट) के नेतृत्व में NICU टीम एवं समर्पित NICU नर्सिंग स्टाफ की 24×7 सतर्क देखभाल, विशेषज्ञ उपचार और निरंतर मॉनिटरिंग से बच्ची की स्थिति में धीरे-धीरे उल्लेखनीय सुधार हुआ। विशेष पोषण प्रबंधन और संक्रमण नियंत्रण के साथ, बच्ची का वजन लगातार बढ़ता गया।लगातार प्रयासों और समर्पित देखभाल के परिणामस्वरूप, आज यह नन्ही योद्धा पूर्णतः स्वस्थ होकर 1950 ग्राम वजन के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गई।यह सफलता उत्कृष्ट NICU देखभाल, नर्सिंग समर्पण, टीमवर्क और विश्वास का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज जेपी...