Home पंजाब पंजाब निकाय चुनावों में सियासी घमासान, रवनीत बिट्टू पर पुलिस से बदसलूकी के आरोप
पंजाब

पंजाब निकाय चुनावों में सियासी घमासान, रवनीत बिट्टू पर पुलिस से बदसलूकी के आरोप

Share
Share

पंजाब में निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने आप सरकार पर पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इस दौरान पुलिस को चमचा तक बता दिया था जिसे लेकिन सियासी बवाल लगातार जारी है। इस दौरान कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। इस सबके बीच अब सीएम भगवंत मान की आप के मीडिया इंचार्ज में इस पर चुप्पी तोड़ी है और बिना शर्त माफी की मांग की है। उन्होंने इस दौरान पंजाब पुलिस की तारीफ की और रवनीत बिट्टू पर जमकर निशाना साधा है।

पंजाब पुलिस के साथ बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं करेगी CM Bhagwant Mann सरकार

आप पंजाब ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “रवनीत बिट्टू को पंजाब पुलिस और महिला कर्मचारियों का अपमान करने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए!! AAP के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने पुलिस के साथ बदतमीज़ी करने के लिए रवनीत बिट्टू की आलोचना की। इस दौरान बलतेज सिंह पन्नू ने कहा, पंजाब पुलिस ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ़ बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। पंजाब पुलिस के खिलाफ़ गाली-गलौज करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सीएम भगवंत मान सरकार की पुलिस पर गर्व

इस दौरान सीएम भगवंत मान के मीडिया इंचार्ज ने यह भी कहा रवनीत सिंह बिट्टू न तो धूरी के निवासी हैं और न ही वहां के वोटर फिर कि उन्होंने वहां जाकर पुलिस बल के साथ जिस तरह का रवैया अपनाया वह बेहद नंदनीय है। हमारे पंजाब पुलिस के सभी अधिकारी वहां मौजूद थे जिन्होंने काफी मेहनत के बाद उच्च पद को हासिल किया और हमें उन पर गर्व रहा है। इस तरह के लोग पुलिस के काम में सीधा परेशानी डाल रहे हैं जो बेहद घटिया और निंदनीय है।

गौरतलब है कि बीते दिन धूरी में रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा पंजाब पुलिस के साथ बहस और मारपीट की खबर सामने आई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ...