Home पंजाब हरभजन सिंह के आरोप से सियासी घमासान, AAP और BJP आमने-सामने
पंजाब

हरभजन सिंह के आरोप से सियासी घमासान, AAP और BJP आमने-सामने

Share
Share

जालंधर। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर और मौजूदा राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब से राज्यसभा की सीट बेची गई थी। उनके इस आरोप के एक दिन बाद AAP ने शनिवार को उन पर BJP की लिखी स्क्रिप्ट पर चलने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है।

वह बीजेपी के तोते बन गए हैं: हरपाल चीमा

समाचार एजेंसी ANI को दिए एक बयान में, पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, ‘वह चार साल तक चुप क्यों रहे? क्या उन्हें यह बात आज ही याद आई, BJP में शामिल होने के बाद? अब, वह BJP के तोते बन गए हैं और इसी तरह बोलेंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि वह (हरभजन सिंह) BJP द्वारा गढ़ी गई मनगढ़ंत कहानी पेश करेंगे। वह AAP को बदनाम करने के लिए BJP के लिए काम कर रहे हैं। वह BJP के प्रवक्ता हैं और अब वह ऐसी ही बेबुनियाद और मनगढ़ंत कहानियां फैलाएंगे।’

कांग्रेस ने AAP और BJP से मांगा जवाब

वहीं, इस पूरे विवाद में कांग्रेस भी कूद पड़ी है, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अब राज खुल गया है। हरभजन सिंह ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि पैसों का लेन-देन हुआ था। सवाल सीधा सा है- किसने किसे और कितने पैसे दिए?

केंद्रीय सतर्कता आयोग को तुरंत हरभजन सिंह से जवाब मांगना चाहिए और पूरे नेक्सस की जांच करनी चाहिए। पंजाब पारदर्शिता का हकदार है, न कि पर्दे के पीछे होने वाले सौदों और राजनीतिक खरीद-फरोख्त का। इतने गंभीर खुलासे के बाद BJP और AAP, दोनों ही अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ...