Home पंजाब AAP में बढ़ा सियासी संकट, हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस ली गई
पंजाब

AAP में बढ़ा सियासी संकट, हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस ली गई

Share
Share

आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी सियासी उथल-पुथल लगातार गहराती जा रही है। पार्टी के 7 सांसदों के छोड़ने की खबरों के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस ले ली है। जालंधर स्थित उनके आवास पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया।

हालांकि हरभजन सिंह ने अभी तक न तो AAP छोड़ने और न ही भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन पार्टी के भीतर हलचल तेज है। इससे पहले राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा भी वापस ली जा चुकी थी, जिसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की ओर से समान स्तर की सुरक्षा दी गई।

इसी बीच, AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। उन्होंने कहा कि वे खुद भी इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन उनके सलाहकारों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। साहनी ने पंजाब की स्थिति को ‘आईसीयू’ में बताया और राज्य को बचाने के लिए मजबूत केंद्रीय सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

वहीं, पार्टी में बने रहने वाले राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने खुलासा किया कि राघव चड्ढा ने 16 से 18 अप्रैल के बीच उन्हें चाय पर बुलाकर एक अलग ‘आजाद ग्रुप’ बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, सीचेवाल ने किसी भी तरह के अलग गुट से दूरी बनाए रखने की बात कही।

AAP में जारी यह राजनीतिक संकट आने वाले दिनों में और गहरा सकता है, जिससे पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, AAP का अकाली दल और कांग्रेस पर बड़ा हमला

पंजाब में आज से कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच...

पंजाब में आउटसोर्स सिस्टम खत्म, 65 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत: सीएम मान

पंजाब में 65 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भगवंत मान सरकार ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को सीएम भगवंत मान...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ...