Home ग्रेटर नोएडा करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन – आलोक नागर
ग्रेटर नोएडा

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन – आलोक नागर

Share
Share

सूरजपुर, मंगलवार। जनहित की समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा चलाए जा रहे भूख हड़ताल आंदोलन के दौरान सोमवार देर शाम पुलिस प्रशासन द्वारा संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सूरजपुर एवं डीसीपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर एवं प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि निजी स्कूलों एवं अस्पतालों की मनमानी, बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, स्थानीय युवाओं को रोजगार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय अपने साथियों के साथ सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए धरना स्थल से चौधरी प्रवीण भारतीय, राकेश नागर, प्रेमराज भाटी तथा पवन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय एवं डीसीपी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की जल्द रिहाई की मांग की।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी एवं एडवोकेट विशाल नागर ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न किसान संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं की जल्द रिहाई की मांग की।
संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं की गई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन “जेल भरो आंदोलन” शुरू करेगा तथा पूरे जिले में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।
इस दौरान आलोक नागर, मास्टर दिनेश नागर, बलराज हुन, प्रेम प्रधान, पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी, सुशील प्रधान, ब्रह्मपाल कपासिया, अनिल एडवोकेट, गौरव भाटी, रिंकू, राकेश नेता, श्रवण, आकाश नागर, कुलदीप एडवोकेट, कृष्ण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज जेपी...