Home पंजाब संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का मोहाली में जोरदार प्रदर्शन
पंजाब

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का मोहाली में जोरदार प्रदर्शन

Share
Share

मोहाली। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने मोहाली में रोष प्रदर्शन किया।

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र की जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है और विरोधी दलों के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी भी राजनीतिक बदले की भावना का हिस्सा है। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

रोष प्रदर्शन के तहत पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में फेज-7 के चावला लाइट प्वॉइंट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया गया।

आप नेताओं ने कहा कि भाजपा पंजाब में डर, दबाव और प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश के लोग ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब के लोग लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे।

प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह अपने नेताओं के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध मानती है और इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ...