मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली हुक्का के विवाद में की थी हत्या..
ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र के बनवारी वास गांव के 15 वर्षीय किशोर गोपाल शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने 7 दिन के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 21 मई को गोपाल शर्मा के गुमशुदा होने की सूचना मिली ,उसके बाद पुलिस टीम का गठन हुआ और बच्चे की तलाश की गई तो बच्चे का शव रोही गांव में एक खाली पड़े मकान में मिला। इस मामले में बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसके सिर पर एक चोट का निशान आया , इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य साक्ष्य के माध्यम से तीन लोगों के बारे में जानकारी हुई, आज पुलिस जब चेकिंग कर रही थी, इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर यह तीनों व्यक्ति जाते दिखे ।पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी ,जवाबी कार्रवाई में दो लोग घायल हो गए, उनकी पहचान नरेश व मोहित निवासी रोही और उमेश निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि 21 मई को जब गोपाल दोबारा वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके हुक्के में जरूरत से ज्यादा तंबाकू मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद वे उसे रोही गांव के एक खाली मकान में ले गए और उसका सिर दीवार में दे मारा। गोपाल के बेहोश होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए, जहां तड़पकर उसकी मौत हो गई।
वही इस मामले में उन्हें बताया कि जो सोशल मीडिया पर चीज चल रही है कि बच्चे का कुकर्म हुआ है उसके अंग काटे गए हैं या फिर तेजाब डाला गया है ये पूरी तरीके से अफवाह है और गलत है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरीके से किसी भी चीज की पुष्टि नहीं हुई है।
Leave a comment