Home उत्तर प्रदेश CM योगी ने जेन अल्फा के साथ मनाया रक्षाबंधन; बेटियों ने कलाई पर बांधी स्नेह की डोर
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने जेन अल्फा के साथ मनाया रक्षाबंधन; बेटियों ने कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

Share
Share

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पांच कालीदास मार्ग पर स्थित आवास पर उन्होंने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाते समय काफी भावुक भी दिखे। उन्होंने सभी को खूब पढ़ने-लिखने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको लिफाफे में उपहार के साथ ही गिफ्ट हैंपर भी देकर विदा किया।

बच्चियों के साथ सेल्फी

बच्चों को बेहद प्यार और दुलार देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ बच्चे भी बन जाते हैं। बीते दिनों लखनऊ के दौरे पर आए जापानी बच्चों के साथ सेल्फी लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने आज भी बच्चियों के साथ सेल्फी लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि कर्तव्य और संरक्षण की भावना का भी पर्व है।

विश्वास और संस्कार का पर्व

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व स्नेह, विश्वास और संस्कार का पर्व है। सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामना।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि कर्तव्य और संरक्षण की भावना का भी पर्व है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र पर्व पर हम सब संकल्प लें। सनातन विरासत की मजबूती के साथ ही साथ पारिवारिक मूल्य को मजबूत करने का संकल्प लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती...

Related Articles

स्वाइन फ्लू को लेकर योगी सरकार अलर्ट, प्रदेश भर के अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति को लेकर राज्य सरकार ने...

विद्युत उपभोक्ता हित में 50 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों के लिए प्रक्रिया हुई आसान

विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अनापत्ति प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता से छूट, स्व-घोषणा के...

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज ‘अटल स्मृति संध्या’, CM योगी होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार...