Home राजस्थान एसडीआरएफ ने पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में बहे 45 वर्षीय व्यक्ति के शव को किया बरामद
राजस्थान

एसडीआरएफ ने पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में बहे 45 वर्षीय व्यक्ति के शव को किया बरामद

Share
Share

धौलपुर। 5 सितम्बर को दोपहर 2ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना एसडीआरएफ राजस्थान कन्ट्रोल रूम जयपुर को मिलने पर एसडीआरएफ कन्ट्रोल रूम द्वारा कमाण्डेन्ट रेवन्त दान के निर्देशानुसार एसडीआरएफ सी कम्पनी भरतपुर की मानसून सत्र 2026 के दौरान आपदा राहत एवं बचाव हेतु रिजर्व पुलिस लाईन जिला धौलपुर में तैनात रेस्क्यू टीमसी-06 के प्रभारी हैड कानि0 वेदप्रकाश को अविलम्ब घटना स्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए। रेस्क्यू टीम प्रभारी 10 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ सायं 5ः50 बजे घटनास्थल पर पहुॅचे। टीम कमाण्डर ने स्थिति का जायजा लिया। जायजा लेने के दौरान पाया गया कि बरा गांव के समीप स्थित नाले की रपट से काफी तेज पानी बह रहा था और एक व्यक्ति रपट पार करने के दौरान नाले में बह गया। व्यक्ति की तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे किन्तु सफलता प्राप्त नहीं हुई। नाला काफी संकरा है और नाले में कंटीली झाड़ियां काफी मात्रा में है इसलिए गोता लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया मुश्किल है। घटनास्थल पर नाले की गहराई करीब 15 फीट है और पार्वती नदी पर स्थित बांध के गेट खोलने से बहाव काफी तेज है। टीम कमाण्डर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों लखपत सिंह, विक्रम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुनील, भगत सिंह, नरेश चन्द, उदयभान, नानकराम तथा श्याम सिंह ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले रेस्क्यू टीम के जवानों ने मोटर बोट को तेज गति में चलाकर नाले के पानी को तल तक हिलाया। उसके बाद बांस, बिलाई तथा रेस्क्यू रोप से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। सायं 7ः15 बजे अंधेरा होने पर स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार सर्च ऑपरेशन सुबह तक स्थगित कर दिया गया। 6 सितम्बर को दिनभर रेस्क्यू टीम द्वारा अलग-अलग तकनीकों से नाले में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 7 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से सर्च ऑपरेशन पुनः शुरू किया गया। अथक परिश्रम एवं कड़ी मेहनत से टीम को दोपहर 2 बजे घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर सफलता प्राप्त हुई। रेस्क्यू टीम ने नाले में बहे कल्लो बघेल पुत्र घूरेलाल बघेल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बरा थाना कौलारी जिला धौलपुर के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण के मतदान को लेकर धौलपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण,...

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को...