Home ग्रेटर नोएडा “जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा हुई और किफायती; विधायक के प्रयासों के बाद एयरलाइंस ने घटाए किराए”
ग्रेटर नोएडा

“जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा हुई और किफायती; विधायक के प्रयासों के बाद एयरलाइंस ने घटाए किराए”

Share
**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEOS** Noida: A view of the newly constructed Noida International Airport, ahead of its inauguration by Prime Minister Narendra Modi, in Noida, Thursday, March 26, 2026. (PTI Photo) (PTI03_26_2026_000177B)
Share

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से 15 जून 2026 से प्रारम्भ होने जा रही घरेलू उड़ानों को लेकर क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जेवर विधायक द्वारा हवाई किरायों में असमानता और अत्यधिक दरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किरायों में उल्लेखनीय कमी कर दी है।

ज्ञात हो कि प्रारंभिक बुकिंग के दौरान जेवर से लखनऊ का किराया दिल्ली (IGI) एयरपोर्ट की तुलना में काफी अधिक रखा गया था, जबकि उत्तर प्रदेश में विमान ईंधन (ATF) पर वैट केवल 1% है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को विस्तृत पत्र लिखकर कहा था कि जेवर एयरपोर्ट किसानों के त्याग, क्षेत्रीय विकास और आम जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है, अतः यहां से हवाई यात्रा आमजन के लिए सुलभ और प्रतिस्पर्धात्मक होनी चाहिए।

विधायक के हस्तक्षेप एवं जनभावनाओं को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने अब जेवर-लखनऊ रूट का किराया लगभग ₹5,000 से घटाकर ₹3,394 कर दिया है। वहीं अकासा एयर ने भी मुंबई और बेंगलुरु सहित अन्य रूट्स पर ₹1,500 से ₹2,000 तक की कमी की है।

इस अवसर पर जेवर विधायक ने कहा कि “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार है। यदि यहां से किराया दिल्ली से अधिक रहेगा, तो आम नागरिकों और क्षेत्रीय यात्रियों के लिए इसका उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। हमने इस विषय को सरकार और एयरलाइंस के समक्ष मजबूती से रखा और खुशी है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए किरायों में कमी की गई है। हमारा प्रयास रहेगा कि जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे सुलभ, आधुनिक और जनहितैषी एयरपोर्ट बने।”

* लखनऊ रूट पर लगभग ₹1,587 तक की कमी
* जेवर और दिल्ली एयरपोर्ट के किरायों में अंतर हुआ न्यूनतम
* एयरपोर्ट पर ऑफलाइन टिकट काउंटर सुविधा भी प्रारम्भ
* 15 जून से पहली लखनऊ उड़ान सुबह 7:05 बजे होगी संचालित
* क्षेत्रीय यात्रियों, व्यापारियों एवं छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि “किरायों में यह कमी जेवर एयरपोर्ट को उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय और व्यवहारिक एयर ट्रैवल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।”
क्षेत्र में इस निर्णय के बाद उत्साह का वातावरण है और उम्मीद की जा रही है कि उद्घाटन दिवस से ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी संख्या देखने को मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज जेपी...