Home राजस्थान बैंक ऑफ इंडिया ने 70 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्टेशनरी किट
राजस्थान

बैंक ऑफ इंडिया ने 70 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्टेशनरी किट

Share
Share

स्टार बॉन्डिंग इनिशिएटिव के तहत सामाजिक सरोकार की दिशा में बढ़ाया कदम

दूदू। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी बैंक ऑफ इंडिया की दूदू शाखा की ओर से सोमवार को ग्राम आमा की ढाणी, गेजी में सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक की ‘स्टार बॉन्डिंग इनिशिएटिव’ योजना के तहत करीब 70 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को शैक्षणिक एवं स्टेशनरी किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना रहा। स्टेशनरी किट मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया दूदू शाखा के शाखा प्रबंधक मुकेश सैनी, सहायक प्रबंधक राजेश कुमावत, नरेन्द्र गुर्जर एवं पूरण मीणा मौजूद रहे। वहीं विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक हरिशंकर गर्ग, पप्पू जी, अध्यापिका नाज़िया बानो, अनिरुद्ध तिवारी, बफाती मोहम्मद एवं शंकर लाल सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
शाखा प्रबंधक मुकेश सैनी ने कहा कि बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की प्रगति तभी सार्थक है, जब समाज का हर वर्ग सशक्त एवं शिक्षित बने। बैंक ऑफ इंडिया वित्तीय सेवाओं के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी प्राथमिकता देता है। बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बैंक सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक हरिशंकर गर्ग, विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों ने बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए शाखा प्रबंधक मुकेश सैनी एवं पूरी बैंक टीम का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 प्रकोष्ठों को दिए निर्देश

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार...

धौलपुर आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर की बैठक का हुआ आयोजन,नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत -सम्मान

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सना हिल रेस्टोरेंट में आई एफ डब्ल्यू जे की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आई एफ...

Related Articles

निकाय चुनाव का बिगुल बजने से पहले प्रशासन ने कसी कमर, RO-ARO नियुक्त

भीलवाड़ा नगर निगम समेत 11 नगरीय निकायों में चुनावी जिम्मेदारियां तय, कलेक्टर...

पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान बदलने पर करणी सेना व राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया विरोध

प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुस्तक में संशोधन और...