Home राजस्थान तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, निगम की प्रभात फेरी में गूंजा देशभक्ति का जोश
राजस्थान

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, निगम की प्रभात फेरी में गूंजा देशभक्ति का जोश

Share
Share

आज पांच स्थानों पर प्रभात फेरी, कल दोपहर 1 बजे निकलेगी भव्य तिरंगा रैली; निगम से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ और सूचना केंद्र होते हुए लौटेगी

भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले भीलवाड़ा में देशभक्ति का रंग चढ़ने लगा है। नगर निगम ने आजादी के पर्व को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए आयोजनों की श्रृंखला शुरू कर दी है। रविवार को शहर के पांच प्रमुख क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकलीं, जिनमें देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। अब सोमवार को शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

पांच इलाकों में निकली प्रभात फेरी

निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत नगर निगम कार्यालय सहित सांगानेरी गेट, बापू नगर, कुंभा सर्किल और सुभाष नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य प्रभात फेरी नगर निगम कार्यालय से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
इस दौरान निगम सचिव हरनारायण माली, लेखा अधिकारी सुरेश चंद्र कास्ट, सहायक अभियंता मनीष सांगेला, कार्यालय अधीक्षक शिवकुमार गारू सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।

कल तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरेगा शहर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की अगली कड़ी में 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली नगर निगम से शुरू होकर मुरली विलास रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ चौराहा और सूचना केंद्र होते हुए वापस नगर निगम पहुंचेगी।
रैली में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, आमजन और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने की तैयारी है।

निगम की शहरवासियों से अपील

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आजादी के पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं।
प्रभात फेरी के बाद अब तिरंगा रैली की बारी—कल भीलवाड़ा की सड़कों पर देशभक्ति का जोश और तिरंगे की शान नजर आएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 प्रकोष्ठों को दिए निर्देश

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार...

धौलपुर आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर की बैठक का हुआ आयोजन,नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत -सम्मान

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सना हिल रेस्टोरेंट में आई एफ डब्ल्यू जे की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आई एफ...

Related Articles

निकाय चुनाव का बिगुल बजने से पहले प्रशासन ने कसी कमर, RO-ARO नियुक्त

भीलवाड़ा नगर निगम समेत 11 नगरीय निकायों में चुनावी जिम्मेदारियां तय, कलेक्टर...

पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान बदलने पर करणी सेना व राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया विरोध

प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुस्तक में संशोधन और...