Home उत्तराखंड चंपावत में खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
उत्तराखंड

चंपावत में खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Share
Share

देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चम्पावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है.

इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व में चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के केंद्रीय संगठन को चम्पावत उत्तराखंड में भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक की स्थापना का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. इस प्रस्ताव पर उचित विचार किया जाएगा.

पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर मिले सकेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: चम्पावत सहित सीमांत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते हैं. ऐसे में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना होने पर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी. प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की ओर से सकारात्मक रुख सामने आने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था. रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने का आश्वासन मिलने से अब चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आंदोलनकारी एवं जिला कलेक्टर के बीच हुई सार्थक वार्ता

धौलपुर। टाइगर रिजर्व क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल और जिला कलक्टर के...

सांभर लेक निकाय चुनाव: नामांकन का आखिरी दिन, प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़, सबसे ज्यादा निर्दलीय ने नामांकन भरे बगावत के डर से कांग्रेस ने एंड

टाइम पर रिटर्निंग अधिकारी को सिंबल भेजा सांभर लेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका चुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम...

Related Articles

‘सीमांत क्षेत्र अब देश के पहले क्षेत्र’, बनबसा में बोले सीएम धामी

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धारित...

CM धामी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस के आरोपों के पास कोई सबूत नहीं

चंपावत: बनबसा में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा युवाओं के...

उत्तराखंड में 26 और मदरसों को मिलेगी मान्यता, 2 सितंबर को CM धामी सौंपेंगे प्रमाण पत्र

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से पंजीकृत और शिक्षा विभाग से मान्यता लेने...

रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु

चमोली: उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात रुद्रनाथ मंदिर...