Home पंजाब ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पंजाब में हलचल, दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी
पंजाब

ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पंजाब में हलचल, दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी

Share
Share

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज गुरुवार सुबह मोहाली और चंडीगढ़ में दर्जन भर ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड की। इन ठिकानों में कई नामी बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकाने शामिल रहे। वित्तीय धोखाधड़ी और अवैध लेन-देन को लेकर की गई ED की इस कार्रवाई से पंजाब की राजनीति में भी हलचल देखी गई। दरअसल विपक्ष द्वारा ये आरोप लगाया गया की जिन लोगों पर ईडी ने छापेमारी की है, वह सीएम भगवंत मान और उनके ओएसडी राजबीर के करीबी हैं और इसके पीछे सीएमओ तक एक बड़ा खेल चल रहा है। खैर जांच एजेंसी सभी लोगों की संदिग्ध भूमिका और कथित राजनीतिक कनेक्शन को खंगाल रही है।

वहीं इस आरोप के बीच सीएम भगवंत मान की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने यह स्पष्ट किया कि ED की रेड से हमारा कोई संबंध नहीं है। दरअसल अपनी शुक्राना यात्रा के दौरान सीएम मान आज अमृतसर स्थित दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका। इसके बाद उन्होंने स्वर्ण मंदिर के बाहर मीडिया को संबोधित किया। ED की कार्रवाई पर सवाल पूछे जाने पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि ED की रेड का हमारे साथ कोई संबंध नहीं है। किसी की कोई पुरानी कंपनी का मामला है। जिसे लेकर ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी अपनी जांच और कार्रवाई जहां चाहे वहां कर सकती है।

अफरा-तफरी में 500 के नोटों से भरे बैग फेंके

बता दें कि ED की छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मोहाली की एक बिल्डिंग में ऐसी अफरा-तफरी मची की नौवीं मंज़िल से 500 के नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए। इस बीच 500 के नोट ऊपर से उड़ते हुए नीचे गिरते दिखाई दिए। जमीन पर पड़े हुए 500 के नोटों से भरे बैगों का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है की पैसों से भरे 2 बैग जमीन पर पड़े हैं और आसपास 500 के नोटों की कुछ गड्डियां भी इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं। साथ में लोगों की बातचीत भी वहां सुनाई दे रही है। ईडी अधिकारियों ने यहां कई घंटों तक दस्तावेजों और अन्य रिकार्ड की गहन जांच की। ईडी अधिकारियों ने नकदी से भरे दोनों बैग अपने कब्जे में ले लिए। हालांकि ईडी के अधिकारी पूरे मामले में फिलहाल चुप्पी बनाए हुए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में आउटसोर्स सिस्टम खत्म, 65 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत: सीएम मान

पंजाब में 65 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भगवंत मान सरकार ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को सीएम भगवंत मान...

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ...