Home पंजाब सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार
पंजाब

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार

Share
Share

शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पंजाब बेहतर करने के जुनून में रहा है। ऐसे में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ मिलकर सीएम भगवंत मान एक नई बुलंदी को हासिल करने में कामयाब हुए। निश्चित तौर पर पिछले कुछ समय से सरकारी स्कूल के विकास पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था और यही वजह है कि जहां पहले देश में 27वें नंबर पर पंजाब आता था वह अब टॉप पर पहुंच गया है। शिक्षा के मामले में पंजाब नंबर 1 है। सीएम भगवंत मान देश में एक नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। 4 साल के कार्यकाल में राज्य में यह परिवर्तन निश्चित तौर पर सराहनीय है।

सरकारी स्कूल का कायाकल्प करने में अडिग रहे हैं CM Bhagwant Mann

सरकारी स्कूल का कायाकल्प करने में सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं रहे और इसके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने हर स्कूल का दौरा किया। इस दौरान टीचर्स पर कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ शिक्षा का प्रचार हो सके और बच्चों को फायदा मिल सके इसके लिए लगातार ध्यान देते रहे। सरकारी स्कूल की तस्वीर बदलने के साथ-साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम और शानदार नतीजे ने क्या पहचान दिलाई है। कभी शिक्षा रैंकिंग में देश में 27 नंबर पर था वह अब नंबर 1 बन चुका है।

देखें कैसे सीएम मान ने किया कमाल

सीएम भगवंत मान के साथ मिलकर पंजाब के शिक्षा मंत्री ने सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकारी स्कूल के लाखों बच्चों के सपनों को पंख दिया है। नीति आयोग शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 की बात करें तो महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों के पीछे छोड़ते हुए पंजाब पहला स्थान हासिल कर लिया। इसे लेकर x चैनल से कहा गया, “एक मंत्री से यही उम्मीद की जाती है। पोर्टफोलियो कोई सनक नहीं है, यह सबसे अच्छे तरीके से सेवा करने की ज़िम्मेदारी है। हमारी पार्टी में ऐसे मंत्रियों को देखकर गर्व होता है। बधाई हो हरजोत सिंह बैंस जी। 27वें रैंक से 1वें रैंक पर लाने का काम सच में तारीफ़ के काबिल है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ...