Home ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर के किसानों को आधार कार्ड देखकर सभी टोल पर निकाला जाएगा पवन खटाना
ग्रेटर नोएडा

गौतम बुद्ध नगर के किसानों को आधार कार्ड देखकर सभी टोल पर निकाला जाएगा पवन खटाना

Share
Share

गौतम बुद्ध नगर के किसानों की एक बहुत बड़ी समस्या जेवर टोल पर होती है जहां पर गौतम बुद्ध नगर के जेवर में दनकौर क्षेत्र के किसानों की तहसील ब्लॉक एवं थाना रघुपुरा और जेवर में ही लगता है 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को आए दिन जेवर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है आने जाने पर बार-बार टोल देना पड़ता है जिसको लेकर जेवर टोल पर गाड़ी निकालने को लेकर टोल कर्मियों ने किसान के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करी जिससे किसान ने गांव एवं किसान नेताओं से संपर्क किया और तुरंत मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया आए दिन टोल कर्मी क्षेत्र के लोगों से बदतमीजी एवं मारपीट करते हैं जेवर टोल पर धरना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा किसानों के लिए जेवर टोल आईडी के आधार पर फ्री कराया जाए जिससे क्षेत्र के लोगों को जेवर आने-जाने में कोई परेशानी ना हो एसडीएम जेवर ने बताया दोषी व्यक्तियों द्वारा जो बदतमीजी की गई है उन लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है और आने वाली 10 नवंबर को हम उच्च अधिकारियों से वार्ता कर टोल को आधार कार्ड देखकर किसानों के लिए फ्री कर दिया जाएगा इस मौके पर रॉबिन नागर अनित कसाना सुरेंद्र नागर राजे प्रधान राजीव मलिक सुनील प्रधान योगेश भाटी महेश खटाना जीते गुर्जर धर्मपाल स्वामी सुभाष सिलारपुर भिखारी प्रधान अनिल खटाना सुंदर खटाना ललित चौहान संदीप खटाना सुशील खटाना शाकीर सुधीर भाटी संजीव मोरना गुल हसन आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में AAP की जीत का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर...

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, 2027 चुनाव को बताया “फाइनल” मुकाबला

चंडीगढ़। पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह चुनावी तेवर में नजर आए। करीब...

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज जेपी...