Home ग्रेटर नोएडा आज आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने मनाई महात्मा गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा

आज आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने मनाई महात्मा गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Share
Share

सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर आरडब्ल्यूए बीटा-1 की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बापू के आदर्शों, सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा कि महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक स्वच्छ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सेक्टर परिसर में प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी सचिव ओम प्रकाश शर्मा, भीम सिंह भाटी, प्रेम चन्द जैन, सुनील भाटी, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुरेंद्र सैनी, विधा देवी, बी बी शर्मा, सैलेदर सिसोदिया, विवेक तालान, ब्रज वसी, दीपक भाटी, सहित आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और सेक्टर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

वार्ड 17 में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार सैनी ने मांगा समर्थन

सांभरलेक वार्ड 17 में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार सैनी ने तेज किया जनसंपर्क टेलीफोन चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू....

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश सरकार स्टार्टअप्स...

Related Articles

‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2026 को जीएल बजाज कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री...

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी बने समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री...