जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी जयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 24 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। कांग्रेस, भाजपा ओर आरएलपी के विकल्प के तौर पर वार्डवासियों ने विनोद शर्मा को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है।
वार्डवासियों में विनोद शर्मा को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। समर्थकों का कहना है कि इस बार वार्ड की जनता अपने बीच के उम्मीदवार को मौका देना चाहती है। विनोद शर्मा सेब चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में हैं और वार्डवासियों से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील कर रहे हैं।
विनोद शर्मा को मिल रहे समर्थन के बीच वार्ड नंबर 24 में चुनावी मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि मतदान के दिन वार्ड की जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।
Leave a comment