Home पंजाब अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर
पंजाब

अकाली दल से संभावित गठबंधन पर भाजपा का सख्त रुख, बड़े भाई की भूमिका पर जोर

Share
Share

लुधियाना। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अकाली दल भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहता है, तो उसे यह समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी अब देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और गठबंधन में भाजपा छोटे भाई की भूमिका में नहीं रहेगी।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पंजाब की राजनीति में भाजपा लगातार मजबूत हुई है और पार्टी अपने संगठनात्मक विस्तार तथा जनाधार के बल पर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित गठबंधन में भाजपा बड़े भाई की भूमिका निभाएगी। अकाली दल यदि भाजपा के साथ आने का इच्छुक है तो उसे इस राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य पंजाब के विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाना है। पार्टी अपने दम पर भी जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व स्तर पर लिया जाएगा, लेकिन भाजपा की स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

चरणजीत चन्नी का बड़ा बयान, कहा—भगवंत मान को सिख परंपराओं का सम्मान नहीं

बरनाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला में मीडिया से...

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया

चंडीगढ़ : सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित...

ट्राइसिटी के कस्बों में बुनियादी ढांचे को मिलेगी रफ्तार, 250 किमी सड़क निर्माण जारी

चंडीगढ़: ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और...

पंजाब में 15 बाल विवाह रोके गए, राज्य सरकार के प्रयासों से मिली सफलता

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बाल...