Home राजस्थान फुलेरा पालिका चुनाव: कार्यालय उद्घाटन से गरमाया सियासी हाल-चाल, फुलेरा पालिका चुनाव
राजस्थान

फुलेरा पालिका चुनाव: कार्यालय उद्घाटन से गरमाया सियासी हाल-चाल, फुलेरा पालिका चुनाव

Share
Share

कार्यालय उद्घाटन के साथ फुलेरा में गरमाया चुनावी पारा, कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत निर्दलीय का बोलबाला!

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) नगरपालिका चुनाव में अब प्रचार अभियान पूरी तरह रफ्तार पकड़ चुका है। भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों के शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।
राजनीतिक विश्लेषण:
फुलेरा के कई वार्डों में इस बार मुकाबला केवल भाजपा बनाम कांग्रेस तक सीमित होता नजर नहीं आ रहा। निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर बनते सामाजिक समीकरण दोनों प्रमुख दलों के लिए चुनौती बन सकते हैं। खासकर उन वार्डों में, जहां टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं और दावेदारों में नाराजगी रही है, वहां निर्दलीय उम्मीदवार वोटों के बिखराव का कारण बन सकते हैं।
वार्ड नंबर 1 में भाजपा के आलोक तिवाड़ी, कांग्रेस के तेजकरण सैनी और निर्दलीय ताराचंद सैनी की सक्रियता ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। वहीं वार्ड नंबर 5 में निर्दलीय अशोक सोनी की सक्रियता भी राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकती है।
वार्ड नंबर 10 में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के बलराम के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में स्थानीय नाराजगी, व्यक्तिगत जनाधार और वोटों का ध्रुवीकरण परिणाम की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
फुलेरा की सियासत में अब बड़ा सवाल—पार्टी का सिंबल भारी पड़ेगा या प्रत्याशी का व्यक्तिगत जनाधार?
फिलहाल झंडे-बैनर, कार्यालय उद्घाटन, रैलियों और घर-घर जनसंपर्क से माहौल पूरी तरह चुनावी हो चुका है। आने वाले दिनों में किस दल का संगठन मजबूत रहता है और कौन प्रत्याशी अपने पक्ष में वोटों का ध्रुवीकरण करने में सफल होता है, यही चुनावी नतीजों की तस्वीर तय करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

धौलपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान” के...

नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हो का आवंटन  किसी को मिली अलमारी तो कोई सिलाई मशीन के भरोसे, 23 से पार्षद बने मुकेश सिंघल

धौलपुर। बड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन विभाग द्वारा राजनीतिक एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया...

Related Articles

सांभर नगर पालिका चुनाव: कैलाश शर्मा का विजन डॉक्यूमेंट, 21 बिंदुओं में विकास का रोडमैप

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर सांभर में सियासी...

जयपुर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 7 से 15 सितंबर तक गणेशोत्सव, 16 हजार किलो मोदकों से सजेगा दरबार

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी छोटी काशी जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर...

सांभर नगरपालिका चुनाव: वार्ड 15 में RLP की एंट्री से बदले सियासी समीकरण

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 15...

जयपुर नगर निगम वार्ड 24 में कांग्रेस-भाजपा से अलग जनता का भरोसा, विनोद शर्मा निर्दलीय मैदान में ताल ठोक दिए

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी जयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 24 में चुनावी...