Home राजस्थान नगर  पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस का रोड शो  होद में देखी पानी भराव की समस्या
राजस्थान

नगर  पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस का रोड शो  होद में देखी पानी भराव की समस्या

Share
Share

धौलपुर। नगर पालिका चुनाव में अब वार्ड वाइज जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ रहा है। रविवार को कांग्रेस के वार्ड 29 के प्रत्याशी विष्णु सिंगल के कार्यालय का राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा और धौलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक संजय जाटव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान रोहित बोहरा सहित सभी कांग्रेसियों ने होद के मंदिर पर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और अपने चुनाव प्रचार को शुरू किया।
कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु सिंगल ने विधायक रोहित बोहरा को बजरंग कॉलोनी के होद के पानी भराव की समस्या को मौके पर ले जाकर रूबरू कराया और वर्तमान में किया जा रहे सरकार के कार्यों की भी जानकारी दी। इस पर विधायक बोहरा ने कहा कि हर साल 2 करोड़ रुपए पानी निकालने को लेकर टेंडर हो रहा है। जिसके पीछे क्या कारण है,वह जनता को पता है। यदि कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो इस समस्या का स्थाई समाधान होगा,टेंडर,टेंडर नहीं खेला जाएगा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोनों विधायकों के साथ रोड शो करते हुए शहर के मुख्य बाजार से निकले,जहां अन्य वार्डो के प्रत्याशी भी रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो शहर के मुख्य बाजार में होते हुए बसेड़ी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचा जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा मे कांग्रेसियों ने अपना उद्बोधन दिया। विधायक संजय जाटव ने कहा कि चुनाव में जितने भी कांग्रेस प्रत्याशी खड़े हुए हैं वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपना जनसंपर्क करें। जनता को अपनी विचारधारा से अवगत कराए किसी भी प्रकार के प्रलोभन लालच में नहीं पड़े। निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा का संकल्प लेते हुए अपना चुनाव प्रचार करें। इस दौरान कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष रामसेवक अजर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शबनम खान,जिला महासचिव रोशनी शिवहरे,बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीना,शहर अध्यक्ष सैफ सईद,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद,लखना यादव,बाड़ी नगर पालिका चुनाव प्रभारी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत परमार ने भी अपना उद्बोधन दिया। वार्ड प्रत्याशी विष्णु सिंघल और बालकिशन सरपंच द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धौलपुर: चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में निर्वाचन गतिविधियां प्रारम्भ हो गई...

मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा-डीईओ

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत पार्षदों के पद पर मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र...

Related Articles

सांभर नगरपालिका चुनाव: वार्ड 15 में RLP की एंट्री से बदले सियासी समीकरण

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 15...

जयपुर नगर निगम वार्ड 24 में कांग्रेस-भाजपा से अलग जनता का भरोसा, विनोद शर्मा निर्दलीय मैदान में ताल ठोक दिए

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी जयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 24 में चुनावी...

महिला अधिकारिता विभाग ने सतरंगी स्वीप सप्ताह के अंतर्गत वोट बुलावा अभियान से मतदाताओं को किया जागरूक

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार जिले में मतदान...

नगरीय निकाय चुनाव: मनियां में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को किया पाबंद

धौलपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में...