Home राजस्थान मतदान दिवस को रहेगा अवकाश
राजस्थान

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

Share
Share

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी नपा श्रीनिधि बी टी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के आम चुनाव माह अगस्त-सितम्बर, 2026 के लिये मतदान 9 एवं 11 सितम्बर 2026 को मतदान होने की स्थिति में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में परक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत अवकाश रहेगा ताकि उन क्षेत्रों के मतदाता मतदान कर सकें। जिले के कुल 230 वार्डों में से नगर पालिका आम चुनाव के प्रथम चरण 9 सितम्बर को नगर परिषद धौलपुर के 60 वार्ड, नगर पालिका राजाखेड़ा के 35 वार्ड, नगर पालिका मनिया के 20 वार्ड एवं नगर पालिका सैपऊ के 20 वार्डों सहित जिले के कुल 135 वार्डों में प्रथम चरण का मतदान होगा। नगर पालिका आम चुनाव द्वितीय चरण में नगर पालिका बसेड़ी में 25 वार्ड, बाड़ी में 45 वार्ड एवं सरमथुरा में 25 वार्ड सहित द्वितीय चरण में कुल 95 वार्डों में मतदान होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा, मंदिरो में हो रही कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी

धौलपुर। भगवान कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। ऐसे में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को...

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का द्वितीय चरण 7 से 30 सितम्बर तक

धौलपुर। मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’...

Related Articles

पार्वती बांध हुआ लबालब, 4 गेट खुले — 4401 क्यूसेक पानी की निकासी, निचले इलाकों में अलर्ट

धौलपुर। जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध आंगई से रविवार सुबह बड़ी...