Home राजस्थान जिला स्वीप टीम द्वारा राबाउमावि पंचगाव में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
राजस्थान

जिला स्वीप टीम द्वारा राबाउमावि पंचगाव में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Share
Share

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बंध में जागरूकता लाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचगॉव धौलपुर में स्वीप गतिविधियॉ करायी गयी ंजिसमे ंविद्यालय के समस्त स्टॉफ व छात्रों को मतदाता शपथ दिलवाई एवं विद्यालय के छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता नारे लगाते हुये रैली निकालकर आमजन को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा द्वारा छात्रों को आदर्श मतदान के विषय में बताया गया व आमजन को लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा मतदान करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवष्यक है। ऐसे जागरूकता कार्याक्रमों के माध्यम से मतदाताओं में मतदान के प्रति सकारात्मक भावना विकसित करने के साथ निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शत-प्रतिशत मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। जिला निर्वाचन स्वीप सदस्यों के द्वारा जिले में चलने वाली मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी व बताया कि लोकतंत्र में मतदान तथा एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मजवूती में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है मतदान नागरिकों का अधिकार होने के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। इस दोरान स्थानीय विद्यालय के उपस्थित स्टाफ व जिला स्वीप टीम के सदस्यों तथा छात्रों ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखने व निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ अरूण कुमार, ईएलसी प्रभारी रमाशंकर गुप्ता, पंकज, ज्वाला प्रसाद त्यागी, रूपम शर्मा, व जिला स्वीप टीम के सदस्य शिवपूजन शर्मा, अशोक जोशी, देवदत्त शर्मा, राजकुमार तौमर, रजनीश शुक्ला, बृजभूषण, महेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

वार्ड 49 में विकास बनेगा चुनावी मुद्दा, भाजपा से करतार सिंह गुर्जर ने जताई दावेदारी*राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर से की मुलाकात

सांगानेर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज होने के साथ ही वार्ड 49 में स्थानीय विकास और नागरिक सुविधाओं के मुद्दे चर्चा के...

किशनगढ़ में किन्नर समाज की तीन दिवसीय बैठक आज से, कई राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मदनगंज-किशनगढ़। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। किन्नर समाज से जुड़े सामाजिक, सामुदायिक एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर किशनगढ़ में आज से तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक...

Related Articles

फुलेरा पालिका चुनाव में कांग्रेस टिकटार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिले

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की...

शिवराज जाजुंदा की मेहनत लाई रंग, मीरापुरा को मिली विकास कार्य की सौगात

दूदू विधानसभा मीरापुरा। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। ग्राम पंचायत मीरापुरा के सराधनी की...

जयपुर निकाय चुनाव 2026: 31 अगस्त तक नामांकन, 9 और 11 सितंबर को मतदान

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जयपुर जिले...

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्यौहारों को लेकर बाड़ी कोतवाली थाने में CLG बैठक आयोजित

धौलपुर। बाड़ी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण...