Home राजस्थान नाकाबंदी के दौरान जिले भर में 1512 वाहनों को किया गया चैक, नाकाबंदी के दौरान 184 वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई
राजस्थान

नाकाबंदी के दौरान जिले भर में 1512 वाहनों को किया गया चैक, नाकाबंदी के दौरान 184 वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Share
Share

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत करने एवं अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए कल दिनांक 23.08.2026 को रात्रि 7:00 बजे से रात्रि 11:00 तक जिलें में “ए” श्रेणी की प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर नियमानुसार कार्यवाही कराई गई है। वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर व श्रवण कुमार झोरड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला धौलपुर के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीगणो के नेतृत्व में जिले में “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई, इस दौरान जिले भर में 1512 वाहनों को चैक किया गया, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। जिले भर में की गई नाकाबंदी के दौरान 906 दोपहिया वाहनों एवं 606 चार पहिया वाहनों को गहनता से चैक किया, नाकाबंदी के अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 184 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाला 02 चालक, बिना हेलमेट 34, बिना सीट बेल्ट 16, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 01, बिना नंबर प्लेट 02, काली फिल्म लगे 25 वाहन तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 वाहन चालक शामिल हैं। जिले के वृताधिकारी गणों द्वारा अपने अपने इलाकों में पुलिस थानों द्वारा की जा रही नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया गया। नाकाबंदी के दौरान राजकाॅप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई। किसी भी बीमार, महिला अथवा वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी से जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की हुई घोषणा, घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता हुई लागू जिले में दो चरणों में होगा मतदान

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा राज्य में एक राज्य...

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के भुगतान अटके ,हो रहे हैं आर्थिक तंगी के शिकार, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार को भेजा ज्ञापन

धौलपुर। राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के उपार्जित अवकाश पीएल सहित अन्य बिलों का पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी...

Related Articles

हरियालो राजस्थान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वितरित किए पौधे

धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द...

ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 51 यूनिट रक्तदान

धौलपुर। ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के तत्वाधान में समाजसेवी श्रेयांश सिकरवार के...

नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों से सावधान रहें, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने नगर निकाय एवं पंचायती राज...

धौलपुर चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की...