Home राजस्थान त्योहारी सीजन में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, बाड़ी-बसेड़ी में लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
राजस्थान

त्योहारी सीजन में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, बाड़ी-बसेड़ी में लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

Share
Share

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में मंगलवार को बाड़ी और बसेड़ी कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

अभियान के तहत कमलेश्वर मिष्ठान भंडार, बाड़ी से मावा एवं घेवर के नमूने लिए गए। वहीं आर बी स्वीट्स, महाराज बाग चौराहा, बाड़ी से घेवर का नमूना लिया गया तथा मौके पर पाई गई 20 किलो खराब मिठाई को नष्ट करवाया गया। इसी प्रकार मां वैष्णो देवी मिष्ठान भंडार, बसेड़ी से घेवर का नमूना लिया गया तथा 10 किलो खराब बर्फी को मौके पर नष्ट करवाया गया। इसके अलावा अन्य मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया गया साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि संग्रहित किए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

वार्ड 49 में विकास बनेगा चुनावी मुद्दा, भाजपा से करतार सिंह गुर्जर ने जताई दावेदारी*राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर से की मुलाकात

सांगानेर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज होने के साथ ही वार्ड 49 में स्थानीय विकास और नागरिक सुविधाओं के मुद्दे चर्चा के...

किशनगढ़ में किन्नर समाज की तीन दिवसीय बैठक आज से, कई राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मदनगंज-किशनगढ़। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। किन्नर समाज से जुड़े सामाजिक, सामुदायिक एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर किशनगढ़ में आज से तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक...

Related Articles

फुलेरा पालिका चुनाव में कांग्रेस टिकटार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिले

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की...

शिवराज जाजुंदा की मेहनत लाई रंग, मीरापुरा को मिली विकास कार्य की सौगात

दूदू विधानसभा मीरापुरा। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। ग्राम पंचायत मीरापुरा के सराधनी की...

जयपुर निकाय चुनाव 2026: 31 अगस्त तक नामांकन, 9 और 11 सितंबर को मतदान

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जयपुर जिले...

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्यौहारों को लेकर बाड़ी कोतवाली थाने में CLG बैठक आयोजित

धौलपुर। बाड़ी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण...