फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। फुलेरा, सांभरलेक, नरेना और रेनवाल नगर पालिकाओं से टिकट के दावेदार समर्थकों के साथ विधायक विद्याधर सिंह चौधरी के इटावा रोड स्थित आवास पहुंचे।
विधायक ने दावेदारों से मुलाकात कर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली। टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर कांग्रेस का जोरदार पुसताज चल रहे हैं।वहीं चारों पालिकाओं में बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस ने चुनावी रणनीति तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट वितरण से तय होगा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने में कितनी सफल रहती है।
फुलेरा विधानसभा में निकाय चुनाव बने प्रतिष्ठा का सवाल, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के आसार अभी से देखने को मिल रहे हैं।
Leave a comment