राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
डां. सुनील शर्मा पूर्व अध्यक्ष दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन
जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। राजस्थान में अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे लगातार हमलों व मारपीटी की घटनाओं के विरोध में अधिवक्ता समुदाय ने सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि वे आमजन के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके मामलों को न्यायालय तक पहुंचाकर न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद लगातार अधिवक्ताओं को अपराधी तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
अधिवक्ता समुदाय ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किया जाए, ताकि अधिवक्ता बिना भय और दबाव के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। अधिवक्ताओं का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Leave a comment