नावां नगर पालिका वार्ड 21 में चुनावी सरगर्मी तेज, महिलाओं ने वार्ड में अपना ताल ठोक लिया, सुशीला योगी ने पेश की पार्षद पद की दावेदारी, आपकी बेटी आपकी बहू वार्ड को नंबर वन करने की फर्ज निभाएंगे
नावां। रिपोर्ट—डब्लू गोस्वामी। नावां नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच वार्ड नंबर 21 से सुशीला योगी पत्नी केशव कुमावत ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी मैदान में हलचल बढ़ा दी है।
सुशीला योगी की दावेदारी के बाद वार्ड 21 में समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्रवासियों से संपर्क कर वार्ड की समस्याओं और नारी के सम्मान, युवाओं को रोजगार, पानी बिजली, नाली एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर सीधे संवाद करना है सरकार से।।
सुशीला योगी का कहना है कि वार्ड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर वे जनभावनाओं को प्राथमिकता देने की बात कह रही हैं।
वार्ड 21 में अब चुनावी समीकरण किस करवट बैठेंगे, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल सुशीला योगी की दावेदारी ने नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर वार्ड में सियासी माहौल को और गरमा दिया है।
Leave a comment