धौलपुर। जिले की सैंपऊ पुलिस ने मंगलसूत्र चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को ईश्वरी पुत्र भीकम सिंह (जाटव), निवासी माकरे का नगला, थाना जगनेर, जिला आगरा ने सैंपऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बहू का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सैंपऊ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाओं में लीलम उर्फ नीलम (40) पत्नी सोनू, जाति बावरिया, निवासी अटेरना फरीदाबाद (हरियाणा) और हाल निवासी निभेरा, थाना रुदावल, भरतपुर और गुड्डी (50) पत्नी कृपाल, जाति बावरिया, निवासी निभेरा, थाना रुदावल, भरतपुर शामिल है।
Leave a comment