Home राजस्थान रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी
राजस्थान

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

Share
Share

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बहनों से राखी बंधवाकर महिला सुरक्षा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

धौलपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय, विश्वास एवं आत्मीयता स्थापित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा “रक्षा का वचन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं एवं बहनों को थानों में आमंत्रित कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राखी बंधवाई तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। पुलिसकर्मियों ने बहनों को विश्वास दिलाया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विषम क्यों न हों, धौलपुर पुलिस महिलाओं एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सदैव अडिग एवं तत्पर रहेगी। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध महिला सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम ने “पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आपके साथ है” के विश्वास को और मजबूत किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती...

Related Articles

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य...

पापा, वे नहीं बदले…,रक्षाबंधन से एक दिन पहले फोन पर रोई बेटी, सुबह खून से लथपथ मिला शव

धौलपुर। जिले में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बहन की हत्या...

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण,...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...