Home राजस्थान एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद
राजस्थान

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

Share
Share

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती नदी में एक युवक के डूबने की सूचना एसडीआरएफ राजस्थान कन्ट्रोल रूम जयपुर को मिलने पर एसडीआरएफ कन्ट्रोल रूम द्वारा कमाण्डेन्ट रेवन्त दान आईपीएस के निर्देशाानुसार एसडीआरएफ सी कम्पनी भरतपुर की मानसून सत्र 2026 के दौरान आपदा राहत एवं बचाव हेतु रिजर्व पुलिस लाईन जिला धौलपुर में तैनात रेस्क्यू टीमसी 02 के प्रभारी हैडकानि0 कुलदीप सिंह को अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए।

रेस्क्यू टीम प्रभारी 10 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ दोपहर 01ः20 बजे घटनास्थल पर पहुँचे। टीम कमाण्डर ने स्थिति का जायजा लिया तथा एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट को बताया पुलिस थाना मनियां जिला धौलपुर के अन्तर्गत आज प्रातः करीब 11ः00 बजे सखवाडा रपट के समीप पार्वती नदी में मछली पकडने के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया था। युवक की तलाश हेतु स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है किन्तु सफलता प्राप्त नहंीं हुई। घटनास्थल स्थल पर नदी की गहराई करीब 12 फीट है। एसडीआरएफ राजस्थान कमाण्डेन्ट ने टीम कमाण्डर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम कमाण्डर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों मनोहर लाल, उदयवीर सिंह, विनोद कुमार, विश्वेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, चतर सिंह, जितेन्द्र सिंह,योगेन्द्र सिंह तथा विजय सिंह ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले रेस्क्यू टीम के जवानों ने लाईन तथा जिकजैक तकनीक से नदी में गोता लगाकर सर्च किया। उसके बाद बांस, बिलाई तथा रेस्क्यू रोप से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। अथक परिश्रम एवं कडी मेहनत से अल्प समय में ही दोपहर 2 बजे टीम के गोताखोर विनोद कुमार कानि0 329 को सफलता प्राप्त हुई। रेस्क्यू टीम ने पार्वती नदी में डूबे विजय सिंह पुत्र हीरा सिंह कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम ओडी का पुरा थाना मनियां जिला धौलपुर के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धौलपुर के मनियां में ओवरब्रिज के बावजूद रास्ता कठिन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में मांगरोल रोड पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने विधायक रोहित बौहरा को एक...

आदर्श आचरण संहिता की पालना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर। नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 घोषित होने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता की...

Related Articles

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की...

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, निरीक्षण दौरान बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान की...

जिला स्वीप टीम द्वारा राबाउमावि पंचगाव में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव...