Home राजस्थान नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च
राजस्थान

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

Share
Share

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आज धौलपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। धौलपुर, बाड़ी में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पैदल एवं वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मतदान केन्द्रों के आसपास तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन से आगामी चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में चुनाव के दौरान मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर फ्लैग मार्च के साथ-साथ पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी, पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई गई है। चुनाव के दौरान अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी, धनबल अथवा अन्य किसी माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, सीओ बाड़ी महेन्द्र कुमार, थानाधिकारी बाड़ी कोतवाली महेन्द्र समाधियां, धौलपुर सिटी सीओ प्रदीप नेहरा, थानाधिकारी थाना कोतवाली रामकिशन यादव सहित बड़ी संख्या पुलिस जवान उपस्थित रहें। पुलिस की आमजन से अपील धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। धौलपुर पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान सुरक्षित वातावरण, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य आमजन में विश्वास और असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम रखते हुए नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती...

Related Articles

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य...

पापा, वे नहीं बदले…,रक्षाबंधन से एक दिन पहले फोन पर रोई बेटी, सुबह खून से लथपथ मिला शव

धौलपुर। जिले में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बहन की हत्या...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...