Home राजस्थान पापा, वे नहीं बदले…,रक्षाबंधन से एक दिन पहले फोन पर रोई बेटी, सुबह खून से लथपथ मिला शव
राजस्थान

पापा, वे नहीं बदले…,रक्षाबंधन से एक दिन पहले फोन पर रोई बेटी, सुबह खून से लथपथ मिला शव

Share
Share

धौलपुर। जिले में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बहन की हत्या के बाद उसके तीनों भाइयों की कलाई सूनी रह गई। बहन की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मामला जिले के आंगई थाना इलाके के चिलाचोंद गांव का है, जहां 28 वर्षीय विवाहिता का शव खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला है। महिला के गले में फंदा लगा था। उसके शरीर और खेत में खून के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सरमथुरा सीओ दुलीचंद मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष और उसके पति पर लगाया है। साथ ही, पति के अन्य महिला से संबंध और दहेज की मांग को लेकर मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच सरमथुरा सीओ दुलीचंद द्वारा की जा रही है। धौलपुर के खेमरी निवासी मृतका के पिता मंगल सिंह ने पुलिस थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी 28 वर्षीय पुत्री जानकी बाई की शादी तीन साल पहले चिलाचोंद गांव निवासी सुनील मीणा पुत्र नेकराम मीणा से की थी। सुनील सीएचसी धन्नू का पुरा में मेल नर्स के पद पर तैनात है। शादी में दहेज के रूप में साढ़े बारह लाख रुपये नकद दिए थे और साढ़े तीन लाख रुपये का सामान दिया था। शादी के एक साल बाद जानकी बाई ने अपने पिता को बताया कि उसका पति उसके साथ गलत व्यवहार करता है और उससे प्रेम नहीं करता है। परिजनों ने बेटी को समझाकर ससुराल वापस भेज दिया, लेकिन उसकी शिकायतें जारी रहीं। उन्होंने कई बार ससुराल वालों और उसके पति सुनील से समझाइश भी की थी। इसके बाद पुत्री ने उन्हें बताया कि सुनील उसस नफ़रत करता है, रात को देरी से आता है और घर से चले जाने के लिए कहता है। इसके बाद भी वे दो-तीन लोगों को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे और सुनील को काफी समझाया। सुनील 20 लाख रुपये की डिमांड करता था और उसके किसी अन्य महिला नर्स से संबंध थे। मंगल सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 8 बजे उनकी बेटी का फोन आया था। बेटी जानकी बाई ने कहा, “पापा, वे नहीं बदले। आपने कहा था बदल जाएंगे, लेकिन फिर भी सुनील इसी तरह बात कर रहा है।” इसके बाद उन्हें बेटी के रोने की आवाज आई और फोन कट गया, फिर बेटी से कोई बात नहीं हो पाई। उन्होंने गांव के एक परिचित को ससुराल जाकर समझाने के लिए भी कहा था। गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और उन्हें जल्द आने के लिए कहा गया। जब वे मौके पर पहुंचे, तो बेटी का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा था। पिता ने ससुराल पक्ष और पति सुनील के खिलाफ पुत्री जानकी बाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। मृतका अपने पीछे दो साल की एक बेटी छोड़ गई है। मृतका के पिता मंगल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के पति सुनील मीणा के किसी महिला नर्स से संबंध थे, जो अलग सरकारी अस्पताल में नौकरी करती है। इस वजह से सुनील उनकी पुत्री के साथ गलत व्यवहार करता था। इस मामले में भी सुनील को कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना और पुत्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले को लेकर एसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि चिलाचोंद गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ दुलीचंद और आंगई थाना एसएचओ पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर बाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतका के पीहर पक्ष की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि मृतका के गले में फांसी का फंदा लगा था और रस्सी टूटने से सिर में चोट लगने के कारण मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती...

Related Articles

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण,...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...