Home राजस्थान त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
राजस्थान

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Share
Share

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार अभियान’ के तहत जिले में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा जयुपर तथा जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्यवाही करते हुए धौलपुर में कल्ला मिष्ठान भंडार पुराना शहर से घेवर का नमूना एवं राजलक्ष्मी मिष्ठान भंडार पुराना शहर से पनीर एवं घेवर के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती...

Related Articles

पापा, वे नहीं बदले…,रक्षाबंधन से एक दिन पहले फोन पर रोई बेटी, सुबह खून से लथपथ मिला शव

धौलपुर। जिले में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बहन की हत्या...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण,...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...