Home ग्रेटर नोएडा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर, आगामी प्रवास योजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
ग्रेटर नोएडा

संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर, आगामी प्रवास योजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Share
Share

जिला कार्यालय में संगठनात्मक जिला बैठक, मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला आयोजित

आज दिनांक एक सितंबर 2026 को भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आज जिला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में संगठनात्मक जिला बैठक, मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी प्रवास योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, संयोजक एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंडलों में संगठन की गतिविधियों, कार्यसमिति के सत्यापन तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इसकी वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करना होगा। आगामी प्रवास योजना के माध्यम से संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है।

जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी ने कहा कि आगामी प्रवास कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क, संवाद और समन्वय के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। प्रत्येक मंडल की कार्यसमिति को सक्रिय करते हुए बूथ स्तर तक संगठन की योजनाओं एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी प्रवास योजना को पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ सफल बनाएं।

बैठक के दौरान मंडल कार्यसमितियों के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी धर्मेन्द्र भाटी सतेन्द्र नागर पवन बंसल सरदीप नागर विकाश चौधरी पवन रावल पवन नागर कर्मवीर आर्य बलराज भाटी सेवानन्द शर्मा चन्द्रमणी भारद्वाज योगेश चौहान रजनी तोमर मुकेश भाटी वंदना वानखेड़े गायत्री तिवारी राज नागर विजय गौतम मनोज गर्ग मुकेश चौहान जितेन्द्र भाटी सुनील भाटी गजेन्द्र वाल्मीकि मनोज प्रधान लोकेश त्यागी अर्पित तिवारी दिनेश भाटी महेन्द्र नागर संजीव शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. मुख्यमंत्री...

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026: इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी के तत्वावधान तथा ग्रेटर नोएडा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को जयपी ग्रीन्स गोल्फ...

Related Articles

व्यापार मंडल के बैनर तले दादरी में व्यापारी संवाद का ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ग्रेटर नोएडा: दादरी में रेलवे रोड स्थित दौलत राम मार्किट स्थित मोहनकुंज...

मासूम हत्याकांड में बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बलराज ढेर

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा सेंट्रल के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची...

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026: इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी के तत्वावधान तथा ग्रेटर...

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने नेपाल के आपदा पीड़ितों के रिलीफ के लिये भेंट की धनराशि

29 अगस्त, ग्रेनो, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने पड़ोसी देश नेपाल...