Home ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026
ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026

Share
Share

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026: इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी के तत्वावधान तथा ग्रेटर नोएडा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को जयपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिज़ॉर्ट, ग्रेटर नोएडा में “IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम (IAS JoPP 2026)” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों द्वारा प्राकृतिक जोड़ को सुरक्षित रखने तथा जॉइंट रिप्लेसमेंट की आवश्यकता को यथासंभव टालने से संबंधित ज्ञान एवं शल्य कौशल को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा के निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति डॉ. अजय सिंह रहे। आयोजन की अध्यक्षता ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन एवं ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष, GIMS, डॉ. विकास सक्सेना ने की। ग्रेटर नोएडा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ए.पी. सिंह तथा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. प्रतीक रस्तोगी सहित इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी, उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ विशेषज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने युवा ऑर्थोपेडिक सर्जनों के प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीकों के आदान-प्रदान तथा रोगियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने में ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण GIMS के ऑपरेशन थिएटर से किया गया लाइव सर्जरी प्रसारण रहा। इसके माध्यम से विशेषज्ञ सर्जनों ने जॉइंट प्रिजर्वेशन से संबंधित आधुनिक शल्य तकनीकों का चरणबद्ध प्रदर्शन किया तथा प्रतिभागियों के साथ व्यावहारिक बिंदुओं, तकनीकी चुनौतियों और उपचार के परिणामों पर चर्चा की।

दिनभर चले वैज्ञानिक सत्रों में जोड़ संरक्षण, आर्थ्रोस्कोपी, लिगामेंट एवं कार्टिलेज संबंधी चोटों, रोगी चयन, आधुनिक शल्य तकनीकों तथा ऑपरेशन के बाद पुनर्वास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और केस-आधारित चर्चाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को विभिन्न जटिल परिस्थितियों के प्रबंधन पर राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा तीन क्रेडिट आवर्स प्रदान किए गए। आयोजन ने विशेषज्ञों और युवा चिकित्सकों के बीच वैज्ञानिक संवाद तथा आधुनिक जॉइंट प्रिजर्वेशन तकनीकों के प्रसार के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. प्रतीक रस्तोगी ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं, आयोजन समिति तथा कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

देवछठ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित मचकुण्ड सरोवर पर लगने वाले देवछठ मेला की तैयारियों के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता...

एसडीआरएफ ने पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में बहे 45 वर्षीय व्यक्ति के शव को किया बरामद

धौलपुर। 5 सितम्बर को दोपहर 2ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में एक व्यक्ति...

Related Articles

यूपी बार काउंसिल का बड़ा एक्शन: एडवोकेट मनोज कुमार भाटी का लाइसेंस रद्द

​ग्रेटर नॉएडा। भारतीय वायु सेना में नौकरी के दौरान बिना अनुमति और...

‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2026 को जीएल बजाज कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री...

आज आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने मनाई महात्मा गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर...

एडवोकेट अनिल कुमार भाटी बने समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री...