Home राजस्थान बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती
राजस्थान

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

Share
Share

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग रविवार की सुबह एक युवक को बचाने के चक्कर में पानी में डूब गए। इस दुर्घटना में एक युवक के साथ उसकी तीन बहनों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य महिलाएं भी पानी में डूबी थी। जिन्हें ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया। पानी में डूबने से घायल हुई चारों महिलाओं को परिजन निजी साधन से बाड़ी अस्पताल लाए हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बाड़ी अस्पताल में मौजूद घायल महिलाओं के साथ आए परिजन हरिसिंह पुत्र रोशन गुर्जर ने बताया कि आज सुबह 4 बजे 5 बजे के बीच की यह घटना है। बाबा हीरामन की जात करने में सभी लोग गांव से आए थे।
मंदिर के पास कुंडनुमा तालाब में नहाने के दौरान यह घटना हुई है। जब 21 वर्षीय रवि पुत्र लायक सिंह पानी में डूबने लगा तो उसके साथ कुछ दूरी पर नहा रही सगी बहिन मनोरमा,बत्तो और चचेरी बहन कल्लो पुत्री भभूति उसको बचाने पानी मे कूद गई।
इस दौरान परिवार की रीनू पत्नी श्यामू गुर्जर,गुड़िया पत्नी बंटू गुर्जर,रामबेटी पत्नी मुन्नालाल गुर्जर और लालो पत्नी पप्पू गुर्जर भी पानी में डूब गई थी। जिन्हें पास के गांव बिरजा के लोगों ने बचा लिया। चारों घायल महिलाओं को वे निजी साधन से बाड़ी अस्पताल लाये है जहां उनका उपचार चल रहा है।
गौरतलब है कि कुंड में नहाने के दौरान हुए इस हादसे में रवि के साथ उसकी सगी बहन मनोरमा,बत्तो और चचेरी बहन कल्लो की मौत हुई है। जिनके शवो को ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। जिनको सरमथुरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का पोस्टमार्टम कराया गया है। भादो के महीने में लगेंगे मेले,सचेत रहने की जरूरत :-
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भादो के महीने में कई मेलों का आयोजन होगा। यह मेल विभिन्न मंदिरों,लोक देवताओं, संत आश्रमों में तालाब,नदी किनारे लगेंगे। ऐसे में सभी को सचेत रहने की जरूरत है। तालाब,नदी में नहाने के दौरान विशेष सावधानी रखी जाए जिससे ऐसे हादसे नहीं हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सचिव रेखा यादव ने ग्राम गडरपुरा में विधिक सहायता क्लिनिक का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

धौलपुर। सचिव रेखा यादव ने 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत गांव गडरपुरा ग्राम पंचायत सनोरा तहसील बाड़ी जिला धौलपुर में स्थित राजकीय...

विद्युत उपभोक्ता हित में 50 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों के लिए प्रक्रिया हुई आसान

विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अनापत्ति प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता से छूट, स्व-घोषणा के आधार पर कनेक्शन की सुविधा लखनऊ, 27 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश...

Related Articles

फुलेरा नगर पालिका वार्ड 24 से जितेंद्र अग्रवाल ने ठोकी ताल, समर्थकों के साथ भरे नामांकन कांग्रेस के भावी उम्मीदवार

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर फुलेरा में चुनावी...

धौलपुर में दर्दनाक हादसा, देवस्थान के कुंड में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत

धौलपुर। जिले के आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गाँव में रविवार सुबह...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के...