धौलपुर। बाड़ी 30 नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो और मतदाता जागरूक हो सके,इसके लिए प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किया जा रहे हैं। शनिवार की शाम शहर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल किला से एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जो मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी पार्क पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान मतदाता की जागरूकता को लेकर तमाम नारे लगाए गए और रास्ते में मिले लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया। तहसीलदार जगबीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार की शाम कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उपखंड अधिकारी अमित वर्मा के साथ शिक्षा विभाग के एडीपीसी जितेंद्र जादौन, बाड़ी सीबीईओ रामनिवास मीणा, एसीबीईओ दिलीप चाहर के साथ किला स्कूल के प्राचार्य हरिओम सिकरवार,मतदाता निर्वाचन टीम के अजय शुक्ला, के साथ विभिन्न स्कूलों के टीचर्स,निर्वाचन विभाग के प्रगणक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कैंडल मार्च का उद्देश्य 11 सितंबर को नगर पालिका चुनाव को लेकर आयोजित होने वाले मतदान मे शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए शहर के नागरिकों,मतदाताओं को जागरूक करना था।
Leave a comment