नोएडा। पत्रकारिता जगत से जुड़े एक महत्वपूर्ण और यादगार अवसर पर शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह ‘जेपी’ का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के सम्मानित पत्रकार साथियों,वरिष्ठ अधिकारीगण,शहर के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जेपी सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद, समृद्ध एवं सफल जीवन की मंगलकामना की,जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने जेपी सिंह को पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने उनके दीर्घायु होने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज और पत्रकार हितों के लिए कार्य करते रहने की कामना की। आत्मीय माहौल में आयोजित समारोह में बधाई देने वालों का उत्साह देखते ही बनता था।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जेपी सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशे के रूप में नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाने के माध्यम के रूप में अपनाया है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव के रूप में भी जेपी सिंह पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

समारोह में मौजूद पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने कहा कि जेपी सिंह का सहज व्यवहार, सक्रियता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण उन्हें साथी पत्रकारों के बीच एक अलग पहचान दिलाता है। सभी ने उनके जन्मदिन को विशेष अवसर बताते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता हासिल करने तथा पत्रकारिता एवं समाजहित में नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं।
Leave a comment