धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुपालना में जारी चयनित ग्राम गडरपुरा में नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सचिव रेखा यादव ने 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत गांव गडरपुरा ग्राम पंचायत सनौरा, तहसील बाडी जिला धौलपुर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गडरपुरा में ग्राम विधिक सेवा क्लिनीक पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को विधिक अधिकारों एवं नालसा की योजनाओं की दी जानकारी
मेगा अभियान के तहत सचिव रेखा यादव ने गांव गड़रपुरा में स्थित ग्राम विधिक सहायता क्लिनिक के सफल संचालन हेतु विधिक सहायता संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पैरा लीगल वॉलंटियर्स से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, प्राप्त समस्याओं एवं पात्र लाभार्थियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात सचिव रेखा यादव ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गडरपुरा में उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें उनके विधिक अधिकारों, नालसा योजनाओं शिक्षा के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अन्याय की स्थिति में चुप नहीं रहने तथा ग्राम विधिक सेवा क्लिनीक के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ग्राम विधिक सहायता क्लिनिक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी विधिक सेवाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।
मेगा ड्राइव के तहत सचिव रेखा यादव ने पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों की पहचान, उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेने तथा आवश्यक फॉलोअप करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत, सरपंच एवं अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र व्यक्तियों तक संबंधित नालसा योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
सचिव रेखा यादव ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर ग्राम विधिक सहायता क्लिनिक अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।
Leave a comment