Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज करेंगे हवाई सर्वे, काशी विश्वनाथ में दर्शन
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज करेंगे हवाई सर्वे, काशी विश्वनाथ में दर्शन

Share
Share

वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे। वह शनिवार को क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे करेंगे। उनके साथ इस दौरान जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो उन्हें इस बाढ़ में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की रिपोर्ट दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री 4 बजे के बाद वाराणसी पहुंचेंगे। देर शाम दर्शन-पूजन के बाद लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

करेंगे गंगा और वरुणा के बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम 4 बजे आजमगढ़ से चलकर वाराणसी पहुंचेंगे। यहां पुलिस लाइन से अधिकारियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री पहले वरुणा और फिर गंगा के बाढ़ क्षेत्रों के हवाई निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ मण्डलयुक्त एस राजलिंगम और डीएम सत्येंद्र झा मौजूद रहेंगे। हवाई सर्वेक्षण के दौरान सीएम आवश्यक दिशा निर्देश वाराणसी के अधिकारियों को दे सकते हैं।

बाढ़ राहत शिविर में बाटेंगे राहत सामाग्री

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से शिवपुर स्थित विद्या विहार इंटर कालेज शाम 5 बजे के बाद पहुंचेंगे। यहां बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके अलावा वहां रह रहे लोगों से बातचीत भी करेंगे। साथ ही उनमे राहत सामाग्री भी वितरित करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री इसके बाद काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। दर्शन पूजन के बाद सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और विशेष विमान द्वारा लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सतरंगी स्वीप सप्ताह अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार सतरंगी स्वीप सप्ताह के अंतर्गत महिला अधिकारिता द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता...

सचिव रेखा यादव एवं न्यायिक अधिकारियों ने ट्रांसर्फोमेटिव टयूज्डे के तहत विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुपालना में सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में स्कूली छात्रों के लिए ट्रांसर्फोमेटिव टयूज्डे नामक एक विशेष अभियान...

Related Articles

यूपी चुनाव से पहले फोकस में मथुरा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर योगी दो दिन ब्रज में, जन्मभूमि पूजन भी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है  सीएम...

यूपी में 2606 करोड़ के औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ, तीन कंपनियों को मिलेगा लेटर ऑफ कंफर्ट

लखनऊ। राज्य में 2606.04 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ हो...

स्वाइन फ्लू को लेकर योगी सरकार अलर्ट, प्रदेश भर के अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति को लेकर राज्य सरकार ने...

CM योगी ने जेन अल्फा के साथ मनाया रक्षाबंधन; बेटियों ने कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर...