Home राजस्थान सतरंगी स्वीप सप्ताह अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
राजस्थान

सतरंगी स्वीप सप्ताह अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

Share
Share

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार सतरंगी स्वीप सप्ताह के अंतर्गत महिला अधिकारिता द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत उपस्थित सभी को मतदान हेतु शपथ दिलाई गई जिसमें उन्होंने चुनाव में निर्भीक होकर बिना किसी लोभ लालच अथवा भय के धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी आधार पर प्रभावित हुए बिना मतदान करने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य आमजन विशेषकर युवा मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में शत.प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार, लक्ष्मी गुप्ता एवं देवेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ब्लॉक सुपरवाइजर योगेश कुमार एवं जेंडर स्पेशलिस्ट कनुप्रिया कौशिक ने भी सहभागिता निभाई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे मतदाता जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. मुख्यमंत्री...

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026: इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी के तत्वावधान तथा ग्रेटर नोएडा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को जयपी ग्रीन्स गोल्फ...

Related Articles

फुलेरा में मतदाता जागरूकता रैली, पीले चावल देकर मतदान का दिया निमंत्रण

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका फुलेरा की ओर से मंगलवार को...

फुलेरा पालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बगावत का झटका!

टिकट वितरण से नाराज 25 वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशी एक मंच पर...

जयपुर ग्रामीण में निकाय चुनाव: नामांकन का दौर जारी, फुलेरा में 108 तो सांभर में 172 नामांकन दाखिल

जयपुर ग्रामीण। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति,जागरूकता अभियान

धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा...