Home उत्तर प्रदेश यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

Share
Share

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य हीरा ठाकुर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. हीरा ठाकुर ने कहा कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर पिछड़े वर्गों के साथ ‘‘धोखा’’ किए जाने से आहत होकर उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया.

हीरा ठाकुर ने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पार्टी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद और सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने ठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना में जिस तरह से ओबीसी समाज के साथ ‘‘धोखा’’ हुआ, उससे आहत होकर उन्होंने ‘‘मनुवादी मानसिकता वाली बीजेपी’’ का साथ छोड़ा है.

कांग्रेस में शामिल होने के बाद ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि वह देश के पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने बिहार में पिछड़ों को आरक्षण दिया, लेकिन पिछड़ों की एक बड़ी आबादी अब भी अपने अधिकारों से वंचित है. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के मुद्दे को मजबूती से उठाने के लिए धन्यवाद दिया.

हीरा ठाकुर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने जातिगत गणना के लिए बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी, लेकिन जब जनगणना का एजेंडा आया, तो उसमें पिछड़ी जातियों के साथ धोखा कर दिया गया.’’

12 साल तक विधान परिषद के सदस्य रहे हैं हीरा ठाकुर

हीरा ठाकुर करीब 12 साल तक विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. ठाकुर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष भी थे और इस भूमिका में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था. हीरा ठाकुर अति-पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तथा ‘राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच’ नामक संगठन भी चलाते हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल, शक की निगाहों से देखे जाते थे शिक्षक… गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, सपा पर किया बड़ा हमला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर...

सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज करेंगे हवाई सर्वे, काशी विश्वनाथ में दर्शन

वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज...