Home राजस्थान करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
राजस्थान

करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

Share
Share

धौलपुर। के ओडेला रोड पर मंगलवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुरानी सराय निवासी असलम खान पुत्र निसार खान लाइट के खंभे पर नेट से संबंधित काम कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल कोई आगे नहीं आया। इसी दौरान वहां से अपने निजी काम से बाइक पर गुजर रहे होमगार्ड राजेंद्र सिंह ने भीड़ देखी तो बाइक रोककर घायल की हालत देखी और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने एक ऑटो रुकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की।
कंट्रोल रूम की सूचना पर औंडेला रोड चौकी से कांस्टेबल अभिषेक भी मौके पर पहुंचे। राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल अभिषेक ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल असलम खान को ऑटो में बैठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। घायल को उठाने के दौरान होमगार्ड राजेंद्र सिंह के हाथ में भी चोट आई। फिलहाल असलम खान की हालत गंभीर बताई जा रही है। समय रहते होमगार्ड और पुलिसकर्मी की तत्परता से घायल को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बीटा-1 आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे को दी सलाम ग्रेटर नोएडा बीटा-1 आरडब्ल्यूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा; विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिंधी समाज का...

Related Articles

हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

धौलपुर। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस के...

अपने मकान के होते हुए किराए पर रहना आमजन मजबूर हो रहा है का दर्द बया कर रहा है चीख -चीख कर कह रहा है

धौलपुर। जिले में बारिश से कॉलोनी वासी परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों...

धौलपुर के मनियां सीएचसी में नवजात की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, नर्सिंग स्टाफ पर सोने और अवैध वसूली के आरोप

धौलपुर। जिले स्थित मनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की...