Home ग्रेटर नोएडा तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ग्रेटर नोएडा

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share
Share

बीटा-1 आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे को दी सलाम

ग्रेटर नोएडा बीटा-1 आरडब्ल्यूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। हमें राष्ट्रीय एकता सामाजिक सद्भाव और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों और निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

इस मौके पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवीशरण शर्मा, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार राम कला प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, राजेंद्र राणा, सुनील भाटी, अनवर हुसैन, विनय गुप्ता, मनजीत सिंह, भीम सिंह भाटी, विधा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल से सनसनी,1.46 करोड़ की कथित ठगी ने युवक को उठाने पर मजबूर किया खौफनाक कदम

खुद पर पेट्रोल छिड़का, माचिस जलाने से पहले जवानों ने पकड़ा; एसपी के सामने रखी पूरी फरियाद भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) 1.46 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मांडल/ भीलवाड़ा : (घनश्याम बोकोलिया)महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का...

Related Articles

आरडब्ल्यूए सेक्टर बीटा-1 द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में ज्योति वशिष्ठ बनीं मिस तीज-2026

आरडब्ल्यूए सेक्टर बीटा-1 द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव-2026 हर्षोल्लास उत्साह और पारंपरिक...

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

14 अगस्त , ग्रेनो, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित तीज...

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा तीज महोत्सव...