Home राजस्थान हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
राजस्थान

हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Share
Share

धौलपुर। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस के मुबारक अवसर पर दावते इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिपार्टमेंट GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन) की ओर से धौलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।
रक्तदान शिविर का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को फद्दी का चौराहा स्थित पुराने ब्लड बैंक, धौलपुर में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन से जुड़े लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में स्वस्थ एवं पात्र लोगों से रक्तदान कर इस नेक कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर के पोस्टर का जिला पीएमओ डॉक्टर समरवीर के साथ विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान किया।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। इसी भावना के साथ इस शिविर को सेवा, सहयोग और मानवता के संदेश के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों ने धौलपुरवासियों से अपील की है कि 23 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच पुराने ब्लड बैंक, फद्दी का चौराहा पहुंचकर रक्तदान करें और इस नेक मुहिम का हिस्सा बनें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बीटा-1 आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे को दी सलाम ग्रेटर नोएडा बीटा-1 आरडब्ल्यूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा; विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिंधी समाज का...

Related Articles

करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

धौलपुर। के ओडेला रोड पर मंगलवार दोपहर करंट की चपेट में आने...

अपने मकान के होते हुए किराए पर रहना आमजन मजबूर हो रहा है का दर्द बया कर रहा है चीख -चीख कर कह रहा है

धौलपुर। जिले में बारिश से कॉलोनी वासी परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों...

धौलपुर के मनियां सीएचसी में नवजात की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, नर्सिंग स्टाफ पर सोने और अवैध वसूली के आरोप

धौलपुर। जिले स्थित मनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की...